लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खराब सामान देने वाले सप्लायर होंगे ब्लैकलिस्ट, रेल मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में सुरक्षा समीक्षा बैठक कर सिग्नलिंग की तकनीकी खामियों को मिशन मोड में दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओएचई के पुराने कंपोनेंट्स बदलने और कोचों में फायर सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रिकल सर्किट व वायरिंग के मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, जीएम और डीआरएम सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने खराब गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति पर सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाह सप्लायरों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक मेंटेनेंस के तहत पॉइंट मशीन और फास्टनर दुरुस्त करने तथा त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाने को कहा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow