रायपुर।
त्योहारों और शादियों का मौसम आते ही सड़कों पर डीजे का शोर सुनाई देने लगा है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रायपुर की सड़कों पर बज रहे डीजे पर लड़के-लड़कियां जमकर नाचते दिख रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @raipur___king___purab___ पर पोस्ट किया गया है, जिसमें एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। डीजे पर शाहरुख खान के गाने ‘हां, यहां कदम-कदम पर लाखों हसीनाएं हैं’ की धुन पर घर की छत पर खड़ी तीन लड़कियां नाचने लगीं।
वायरल वीडियों देखने के लिए क्लिक करें
छत पर नाचती इन लड़कियों को देख सड़क पर नाचते लड़के भी इशारे करने लगे। एक लड़के को तो भीड़ ने सिर पर उठा लिया और वह भी लड़कियों की ओर इशारे करता नजर आया। इस नजारे को देखकर लड़कियां मुस्कुराने लगीं और अपने डांस को जारी रखा।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। इसे अब तक 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, “डीजे वाले ने सही गाना बजाया है!” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “जिंदगी का हर लम्हा इंजॉय करो। जिंदगी न मिलेगी दोबारा!” हालांकि, कुछ लोगों ने इसे अनुचित करार दिया और डीजे पर बैन लगाने की मांग की।









