Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

केन्द्र सरकार की नीति का पालन करे राज्य सरकार: फेडरेशन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • मोदी की गारंटी कब लागू होगी? कर्मचारी जगत हैरान!

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, उप प्रांताध्यक्ष विष्णु सिंह राजपूत, तहसील धमधा अध्यक्ष जे.पी. खुटेल, ब्लॉक अध्यक्ष सनत देशमुख, संजय तिवारी, राधेश्याम राजपूत, निगेन्द्र लिल्हारे, लेखराम साहू और मोरध्वज वर्मा ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह केन्द्र सरकार की नीति का पालन करे। उनका कहना है कि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPIN) के आधार पर केन्द्र सरकार प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में वृद्धि करती है। राज्य सरकार को भी इस नीति का अनुसरण करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2019 से 1 जुलाई 2024 तक राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को केन्द्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) नहीं दिया जा रहा है, जोकि केन्द्र सरकार की नीति के अनुसार नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनज़र कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी का क्रियान्वयन कब होगा? क्या राज्य सरकार ने मोदी की गारंटी को भुला दिया है? कर्मचारी जगत इस पर सवाल खड़े कर रहा है।

उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि 1 जनवरी 2023 को AICPIN 132.8 पर केन्द्र में DA/DR 42% था, जबकि राज्य में सिर्फ 33%। 1 जुलाई 2023 को AICPIN 139.7 पर केन्द्र में DA/DR 46% था, जबकि राज्य में 38%। 1 जनवरी 2024 को AICPIN 138.9 पर केन्द्र में DA/DR 50% था, जबकि राज्य में 42%। 1 जुलाई 2024 को AICPIN 142.7 पर केन्द्र में DA/DR 53% (अपेक्षित) है, जबकि राज्य में 46%। इसके चलते 1 जुलाई 2019 से 31 जुलाई 2024 तक कर्मचारियों को लाखों में आर्थिक नुकसान हुआ है।

उन्होंने प्रारंभिक न्यूनतम वेतन पर हुए नुकसान की जानकारी दी:

  • लेवल-1 (ग्रेड पे 1300): ₹ 64740
  • लेवल-2 (ग्रेड पे 1400): ₹ 66815
  • लेवल-3 (ग्रेड पे 1800): ₹ 74700
  • लेवल-4 (ग्रेड पे 1900): ₹ 80925
  • लेवल-5 (ग्रेड पे 2200): ₹ 92960
  • लेवल-6 (ग्रेड पे 2400): ₹ 104995
  • लेवल-7 (ग्रेड पे 2800): ₹ 119105
  • लेवल-8 (ग्रेड पे 4200): ₹ 146910
  • लेवल-9 (ग्रेड पे 4300): ₹ 158115
  • लेवल-10 (ग्रेड पे 4400): ₹ 179280
  • लेवल-11 (ग्रेड पे 4800): ₹ 203765
  • लेवल-12 (ग्रेड पे 5400): ₹ 232815
  • लेवल-13 (ग्रेड पे 6600): ₹ 279295
  • लेवल-14 (ग्रेड पे 7600): ₹ 331585
  • लेवल-15 (ग्रेड पे 8700): ₹ 491775
  • लेवल-16 (ग्रेड पे 8900): ₹ 538255
  • लेवल-17 (ग्रेड पे 10000): ₹ 588470

राजेश चटर्जी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2024 से DA में 4% वृद्धि की घोषणा से DA 46% से 50% हो गया है। इससे कर्मचारियों के वेतन में 4% और HRA में 1% की वृद्धि होगी। HRA अब 9% से 10% और 6% से 7% हो जाएगा। DA में वृद्धि से चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को वेतन में न्यूनतम ₹624 से अधिकतम ₹1976 की वृद्धि होगी। तृतीय वर्ग को ₹780 से ₹2480, द्वितीय श्रेणी को ₹1728 से ₹5460 और प्रथम श्रेणी को ₹3196 से ₹8468 की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान मूलवेतन पर DA में 4% और HRA में 1% की कुल 5% वृद्धि कर्मचारियों के आंदोलन की वजह से हुई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment