Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दक्षिण बस्तर में सीआरपीएफ 219वीं बटालियन ने मनाया 13वां स्थापना दिवस, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

दक्षिण बस्तर (कौशल संदुजा)।

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में सेवा दे रही सीआरपीएफ 219वीं बटालियन ने अपना 13वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुकमा जिले के इंजराम ग्राम पंचायत स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में सेन्ट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की 219वीं बटालियन द्वारा इस विशेष अवसर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, ने उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और बल के सभी कार्मिकों के साथ वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि ने क्वार्टर गार्ड में सलामी भी ली। इस अवसर पर मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें द्वितीय कमान अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने सभी जवानों को संबोधित किया। उन्होंने 219वीं बटालियन के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में परिचालनिक क्षेत्र में आने वाली संभावित परेशानियों और समस्याओं से निपटने हेतु आवश्यक कार्यवाही के बारे में जवानों को ब्रीफ किया गया। साथ ही, जवानों के कल्याण और स्वास्थ्य से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी जवानों को मिष्ठान वितरण किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यालय के साथ-साथ सभी कंपनियों में भी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जवानों के मनोरंजन के लिए खेल-कूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बड़े खाने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट रेहान अली खान, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इब्राहिम, अधीनस्थ अधिकारीगण और 219वीं बटालियन के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment