



रायपुर।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई के युवा विंग ने शंकर नगर में निशुल्क दीया और रंगोली वितरण का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि जैसे ही दीया और रंगोली वितरण शुरू हुआ, लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दीया लेते ही महिलाओं ने उसे अपने माथे से छूकर ‘जय श्री राम’ का उदघोष किया।
युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी ने बताया कि बड़ी संख्या में शंकर नगर में दीया वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी, अशोक मलानी, अशोक माखीजा, मुरलीधर शादीजा, सुनील वाधवा, डॉ. निखिल मोतीरामानी, गौतम रेलवानी, नरेश पंजवानी, विनय नागदेव, बिट्टू हबलानी, विक्रम मंधान, आशीष वासवानी, रितेश रंगलानी, संदीप ठौरानी, अविनाश खेतपाल, राजू मनवानी, जय रेलवानी, सूरज जसवानी, मनीष ठौरानी, सनी मनोजा और अन्य लोग उपस्थित थे।






