Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

साज की आवाज: छत्तीसगढ़ में सैक्सोफोन की यादगार प्रस्तुति, पहली बार ऐसा अनूठा आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

साज की आवाज सैक्सोफोन कार्यक्रम साज की आवाज सैक्सोफोन कार्यक्रम साज की आवाज सैक्सोफोन कार्यक्रम

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

विश्व सैक्सोफोन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग के बैनर तले “साज की आवाज” नामक सैक्सोफोन का ऐतिहासिक एवं यादगार कार्यक्रम 6 नवंबर को पुराना गंज मंडी, दुर्ग में भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह पहली बार था जब छत्तीसगढ़ में खुले मंच पर ऐसा अनूठा आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन म्यूजिक डायरेक्टर यश यदु ग्रुप द्वारा किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की इस प्रस्तुति का आनंद दुर्ग के निवासियों को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव ने इस भव्य आयोजन की सराहना की और छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी, दिनेश जैन, गुलाब चौहान सहित सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने सैक्सोफोनिस्ट, गायक कलाकारों एवं संगीतज्ञों का सम्मान भी किया।

कार्यक्रम में प्रमुख सैक्सोफोनिस्टों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इनमें अनिल केमें (छत्तीसगढ़), परेश लोखंडे (गोंदिया, महाराष्ट्र), राजन वंशकार (बालाघाट, मध्यप्रदेश), प्रमोद केमें और आदर्श केमें (दुर्ग) शामिल थे। सभी ने पुराने एवं सदाबहार फिल्मी गीतों की धुन सैक्सोफोन पर प्रस्तुत कर शहरवासियों का मन मोह लिया।

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका पूर्वा श्रीवास्तव, दुर्ग आइडल विजेता डॉ. सुभदा श्री, प्रसिद्ध गायक देवव्रत राय, जानकी रमैया, स्टार बाल गायिका श्रीजा दलाल, पुष्पांजलि हिरवानी ने गीतों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम में समाजसेवी संजय रुंगटा, कैलाश बरमेचा, डॉ. मानसी गुलाटी, अशोक राठी, डॉ. रौनक जमाल, संतोष मारोती, रामफल शर्मा, मनीष परख, मुरारी भूतड़ा, सुनील जैन सहेली, कांतिलाल बोथरा, कमल शर्मा, अतुल बाजपेई, अल्ताफ अहमद, विनीत बंसल, धनराज जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

शहर के प्रसिद्ध मंच संचालक तुलसी सोनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। गीत संगीत से जुड़े प्रमुख दिग्गज रायपुर के बजरंग बंसल, दीपक हटवार, पप्पू दुलानी, अमिताभ त्रिपाठी, लता त्रिपाठी, जसविंदर सिंग जस्सू भैया, बाबा खान, रिजवान खान, दीपेंद्र हलधर, ठाकुर मार्तंड सिंह राजपूत की विशेष उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

म्यूजिशियन यश यदु, राजा जैन, आशुतोष लांजेवार, सत्येंद्र सोनवानी, पवन मांझी, मनोज नायक, राजेश भाई, शिव मिश्रा ने भी बेहतरीन संगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चंद्रिका दत्त चंद्राकर, रमन सिंह, त्रिलोक सोनी, हरीश सोनी, डॉ. आनंद तिवारी, विजय दुबे, मुकेश भटनागर, प्रीति श्रीवास्तव, सोनिया दलाल, रत्ना नारमदेव, अजय प्रीति बेहरा, शेख जहीर, माधुरी लारोकर, शरीक अली मन्नी भाई, हाजी मिर्जा साजिद बैग, जाहिद अली, संजय दुबे, राजेश जैन सराफ, संजय लारोकर, जितेंद्र तिवारी, गिरधर शर्मा, अनिल शुक्ला, अविनाश तिवारी, राकेश केमें, जाबिर अली, यशवंत श्रीवास्तव, मतीन भाई के अलावा संगीत प्रेमी एवं शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment