Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 17 नवंबर से शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
राज्य स्तरीय कबड्डी ट्रायल दुर्ग

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप 2024-25 के आयोजन की तैयारी के तहत दुर्ग ग्रामीण कबड्डी संघ ने ट्रायल्स की तारीखों की घोषणा कर दी है। कार्यकारी अध्यक्ष टिकेश्वरी देशमुख के नेतृत्व में संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष केशव बंटी हरमुख के निर्देशानुसार विभिन्न निर्णय लिए गए।

इन तारीखों में होंगे ट्रायल

जूनियर बालक/बालिका और सीनियर महिला वर्ग का ट्रायल 17 नवंबर, रविवार को ग्राम डुमरडीह (उतई) में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। जूनियर वर्ग में बालक और बालिका की आयु सीमा 20 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वजन सीमा बालकों के लिए अधिकतम 70 किलोग्राम और बालिकाओं के लिए अधिकतम 65 किलोग्राम तय की गई है। सीनियर महिला वर्ग में उम्र की कोई सीमा नहीं होगी, जबकि वजन सीमा अधिकतम 75 किलोग्राम रखी गई है।

24 नवंबर को सब जूनियर बालक/बालिका का ट्रायल कॉलेज मैदान उतई में आयोजित होगा। इसमें उम्र सीमा 16 वर्ष और वजन सीमा 55 किलोग्राम होगी। अंतिम ट्रायल 1 दिसंबर को ग्राम कोड़िया (हनोदा) में सीनियर पुरुष वर्ग के लिए होगा, जिसमें उम्र की कोई सीमा नहीं होगी, लेकिन वजन सीमा अधिकतम 80 किलोग्राम तय की गई है।

प्रत्येक टीम के लिए पंजीयन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। इन ट्रायल्स में दुर्ग, पाटन, और धमधा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य है।

बीमा योजना की अपील

ग्रामीण कबड्डी संघ ने खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का इंश्योरेंस कराने की अपील की है।

बैठक में विशेष निर्देश

कार्यकारी अध्यक्ष टिकेश्वरी देशमुख ने बैठक में सभी सदस्यों से ट्रायल्स में उपस्थित रहने और समय का पालन करने का आग्रह किया। बैठक में अनुशासन के पालन के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

बैठक में सचिव पीलू पारकर, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर देशमुख, मोहित साहू, सहसचिव गुलाब बेलचन्दन, सुलेंद्र निर्मलकर, तकनीकी समिति के अशोक रिगरी, ईश्वर साहू, जेबा खान, हेमंत बघेल, चंद्रशेखर देवांगन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी गुलाब देशमुख ने यह जानकारी दी।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment