Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कॉलेज छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पढ़ाई में असफलता का जिक्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
  • सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी

कोंडागांव।

शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय की एक छात्रा ने कॉलेज के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा नीलिमा ने शाम 6 से 7 बजे के बीच हॉस्टल के बाथरूम में नल के सावर से फंदा लगाकर सुसाइड किया। छात्रा का गृह ग्राम फरसगांव बताया गया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में नीलिमा ने पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने की बात लिखी है और अपने माता-पिता से माफी मांगी है। नीलिमा ने लिखा, “मुझे माफ कर देना,” जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि वह पढ़ाई में असफलता के कारण मानसिक तनाव में थी।

कॉलेज के स्टाफ और नीलिमा के सहपाठियों ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी होशियार थी, और उसके इस कदम से सभी हैरान हैं। थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच जारी है। छात्रा ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, यह जांच का विषय है, और हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment