Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जरी विभाग में एक अत्यंत दुर्लभ और जटिल ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। बालोद जिले के निवासी 36 वर्षीय युवक, जो कई महीनों से सिरदर्द, उल्टी, आंखों के धुंधलेपन, बुखार और कमजोरी से जूझ रहा था, आरोग्यम अस्पताल में पहुंचा। जांच में पाया गया कि उसके मस्तिष्क में एक विशाल और खतरनाक ट्यूमर था, जो उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति के लिए गंभीर खतरा बन चुका था।

मरीज की हालत को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के विशेषज्ञ न्यूरोसर्जन डॉ. कुलदीप सिंह और उनकी टीम ने मिलकर इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन की योजना बनाई। इस सर्जरी में अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप सिस्टम का उपयोग किया गया, जिससे ट्यूमर को सटीकता से हटाया जा सका।

डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया, “यह सर्जरी न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से चुनौतीपूर्ण थी, बल्कि ट्यूमर की स्थिति और मरीज की उम्र ने इसे और जटिल बना दिया था। हमने माइक्रोस्कोपिक सर्जरी तकनीकों का उपयोग कर ऑपरेशन में सफलता प्राप्त की और मरीज की रिकवरी तेज़ हो सकी।”

सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और उसे पूरी तरह से ठीक होने के लिए अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का मानना है कि इस ऑपरेशन से मरीज की जिंदगी की गुणवत्ता में सुधार होगा और वह सामान्य जीवन जीने में सक्षम होगा।

आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के इस सफल ऑपरेशन ने एक बार फिर साबित किया है कि यहां के चिकित्सा विशेषज्ञ अत्याधुनिक तकनीक और अनुभव के साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हैं।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment