Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायगढ़ में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 बोतल नशीली सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

रायगढ़।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी चोट करते हुए लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खम्हार पुलिया पर नाकेबंदी कर पुलिस ने 70 बोतल नशीली ओनेरेक्स (ONEREX) सिरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन बोतलों का नशे के रूप में उपयोग किया जा रहा था और आरोपी इन्हें अवैध बिक्री के लिए तस्करी कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तारागढ़ का आरीफ खान और उसका साथी एक मोटरसाइकिल से ग्राम लुडेग से लैलूंगा की ओर नशीली सिरप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को नाकेबंदी के लिए रवाना किया गया। खम्हार पुलिया पर रोकी गई मोटरसाइकिल (CG13 AZ 5918) की तलाशी में थैलों और प्लास्टिक बोरी से 70 बोतल (प्रत्येक 100 मिलीलीटर वाली) ओनेरेक्स सिरप बरामद हुई।

आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम आरीफ खान (21 वर्ष) निवासी तारागढ़ और हर्षित अग्रवाल (26 वर्ष) निवासी लुडेग, जिला जशपुर बताए। दोनों ने सिरप को अवैध बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। जब्त सामान में 70 बोतल सिरप (प्रत्येक 100 मिलीलीटर, कुल मूल्य ₹12,600) और बजाज मोटरसाइकिल (कीमत ₹30,000) शामिल है। कुल बरामदगी की कीमत ₹42,600 है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपियों के खिलाफ थाना लैलूंगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने थाना प्रभारी को इस तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

टीम की अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, चंदन सिंह नेताम, आरक्षक सुरेश मिंज और महिला आरक्षक पूनम साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इस अभियान को और तेज करने का संकल्प दोहराया है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment