



दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
बिलासपुर में हाल ही में हुई घटना की निंदा करते हुए संयुक्त पुलिस परिवार के संयोजक उज्जवल दीवान ने कनिष्ठ अधिकारी कर्मचारी संगठन को कड़ी चेतावनी दी है। उज्जवल दीवान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नियमतः करवाई को होने दिया जाए और अपने पद व संगठन की ताकत का गलत प्रयोग न किया जाए। उन्होंने कनिष्ठ अधिकारी कर्मचारी संगठन को चेतावनी दी है कि यदि वे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव डालकर उन्हें निलंबित कराने या उन पर गलत कार्यवाही करवाने का प्रयास करेंगे, तो संयुक्त पुलिस परिवार भी खुलकर उनके खिलाफ मैदान में उतरेगा।
उज्जवल दीवान ने कहा कि यह मुद्दा पुलिस विभाग के उन ईमानदार अधिकारियों और कर्मचारियों के अधिकारों का है, जो दिन-रात 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं। अच्छे काम करने के बावजूद उन पर दबाव बनाकर निलंबित करना या कार्य करने से रोकना अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। संयुक्त पुलिस परिवार संगठन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगा और उनके हक की लड़ाई में हमेशा खड़ा रहेगा।





