Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बुशरा बीबी के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में नया विवाद, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

इस्लामाबाद।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ 19 करोड़ पाउंड के कथित भ्रष्टाचार मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। बुशरा बीबी पिछले आठ सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुईं, जिसके कारण अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसके बाद, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए रावलपिंडी और पेशावर में छापेमारी कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लाहौर हाई कोर्ट के जस्टिस नासिर जावेद राणा ने बुशरा बीबी की पेशी से छूट की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद, NAB ने रावलपिंडी और पेशावर में कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन बुशरा बीबी का पता नहीं चल सका।

बुशरा बीबी और इमरान खान पर ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी द्वारा लौटाई गई 19 करोड़ पाउंड की रकम के दुरुपयोग का आरोप है। यह धनराशि पाकिस्तान के राष्ट्रीय खजाने में जमा होनी थी, लेकिन इसे अल-कादिर ट्रस्ट के तहत निजी लाभ के लिए उपयोग किया गया। बुशरा बीबी पर आरोप है कि उन्होंने झेलम में अल-कादिर विश्वविद्यालय के लिए 458 कनाल भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी की। इस मामले में, बुशरा और इमरान दोनों ट्रस्टी के रूप में शामिल हैं।

23 नवंबर को NAB की टीम पेशावर में बुशरा बीबी को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन जब टीम ने उनके निवास पर गिरफ्तारी वारंट दिखाया, तो वह वहां मौजूद नहीं थीं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि बुशरा बीबी का पता लगाने के लिए छापेमारी जारी है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुशरा बीबी के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है, जहां इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सत्ता में है। विपक्षी दल इस मामले को लेकर इमरान खान और उनकी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment