
रायपुर।
रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में पुणे, महाराष्ट्र स्थित एक फ्लैट से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले फरार मुख्य आरोपी पप्पू जेठानी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 06 महीनों से लगातार फरार था। इस प्रकरण में रायपुर पुलिस ने पुणे में स्थित एक फ्लैट में रेड डालकर 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया था। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया, जिसमें 11 लैपटॉप, 98 मोबाइल फोन, 1 कैल्कुलेटर, 2 वाईफाई डिवाइस, 3 रजिस्टर, 30 पासबुक, 9 चेक बुक, 81 एटीएम कार्ड और 50 सिम कार्ड शामिल हैं।
पुणे पुलिस ने इन सटोरियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालकों के खिलाफ लगातार निगरानी बनाए रखने और ऐसे अपराधों पर काबू पाने के लिए अपनी मुहिम तेज कर दी है।









