Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गुमगा में भीषण हादसा: ट्रक और कार में टक्कर, 5 युवकों की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • सकोटा कार के परखच्चे उड़े, रायपुर से मैनपाट जा रहे थे पांचों युवक
  • दुर्घटना के बाद इलाके में तनाव, ग्रामवासियों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की

 

अम्बिकापुर।
अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग 130 पर गुमगा के पास आज सुबह लगभग 5:30 बजे एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 युवकों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़े और चार युवकों की जान चली गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अम्बिकापुर रेफर किया गया है।

यह हादसा एक तेज़ रफ्तार खाली ट्रक और सकोटा कार के बीच हुई भिड़ंत के कारण हुआ। ट्रक चालक ने अपनी गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वह सीधे विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गया। टक्कर की आवाज सुनकर पास के गांववाले तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन हादसा इतना भयानक था कि कोई भी युवक बच नहीं सका।

मृतकों की पहचान संजीव साहू, दिनेश साहू, राहुल और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। ये सभी रायपुर के चरौदा क्षेत्र के रहने वाले थे। एक युवक रायपुर में जिम संचालित करता था और उसकी गाड़ी में जिम का सामान रखा हुआ था। इन युवकों का प्लान जगदलपुर जाने का था, लेकिन आखिरी वक्त में इन्होंने मैनपाट जाने का फैसला किया।

दुर्घटना के बाद ब्लैक स्पॉट पर बढ़ी चिंता
गुमगा और डाँडगांव क्षेत्र में नेशनल हाईवे 130 का 5 किलोमीटर हिस्सा अब एक ब्लैक स्पॉट बन चुका है, जहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह क्षेत्र घनी बस्तियों से घिरा हुआ है और रात होते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां न तो कोई ब्रेकर हैं और न ही पर्याप्त सड़क रोशनी, जिससे स्थिति और खतरनाक हो जाती है।

ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और सड़क पर लाइटें लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यदि इन समस्याओं को जल्द हल नहीं किया गया, तो गांववाले उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

उदयपुर पुलिस का बयान
उदयपुर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर और आभास मिंज की अगुआई में पुलिस की टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी रही।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment