Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंतरराज्यीय बाक्सिंग चैम्पियनशिप के खिलाड़ियों की आवश्यकताओं का तत्काल निराकरण करवाए: आयुक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जवाहर नगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चल रही अंतरराज्यीय बाक्सिंग चैम्पियनशिप के दौरान आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आयोजक मंडल, कोच और खिलाड़ियों से मुलाकात कर प्रतियोगिता की जानकारी प्राप्त की। आयोजक मंडल के प्रतिनिधि बाक्सर सुरेश ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य भर से 150 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के प्रतियोगी शामिल हैं।

 

खिलाड़ियों के विभिन्न वजन वर्गों में प्रतियोगिताएं चल रही हैं, जिनमें पुरुषों के लिए 47 से 50 किलो से लेकर 90 किलो तक और महिलाओं के लिए 45 से 48 किलो से लेकर 80 किलो से अधिक के वर्ग शामिल हैं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी नेशनल स्तर पर खेलने के लिए रायबरेली, उत्तर प्रदेश जाएंगे।

इस अवसर पर आयोजक मंडल के सदस्य आर राजेन्द्रन, सचिव सीएम ठाकुर और कोषाध्यक्ष सुरेश ने आयुक्त से कुछ आवश्यकताओं के समाधान की अपील की। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में पानी की मोटर खराब हो गई है, अतिरिक्त शौचालय की आवश्यकता है और रात में लाइट की कमी से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। आयुक्त ने इन समस्याओं को तत्काल हल करने के लिए जोन आयुक्त येशा लहरे को निर्देशित किया। इसके बाद खिलाड़ियों के लिए चलित शौचालय, पानी के लिए नया मोटर, हाइलोजन लाइट और सफाई व्यवस्था का तुरंत इंतजाम किया गया। इस कदम से आयोजकों और खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा, उपअभियंता अर्पित बंजारे, श्वेता वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू, जनसम्पर्क अधिकारी अजल शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment