Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रत्यक्ष चुनाव कैबिनेट फैसला जनता की ताकत बढ़ाने वाला: भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

महासमुंद। 

भाजपा किसान नेता तुषार साहू ने छत्तीसगढ़ में महापौर, पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्षों के सीधे चुनाव के लिए प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट को धन्यवाद देते हुए तुषार साहू ने कहा कि यह कदम जनता की ताकत को बढ़ाने वाला साबित होगा।

तुषार साहू ने बताया कि प्रत्यक्ष चुनाव की प्रणाली पहले भी थी, लेकिन कांग्रेस की पिछली भूपेश बघेल सरकार ने इसे जानबूझकर बदल दिया था। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा, खासकर रायपुर शहर में। उन्होंने कहा, “रायपुर के महापौर को भूपेश बघेल ने थोप दिया था, जिनका कार्यकाल निष्क्रिय रहा। जनता ने उन्हें नहीं चुना था, लेकिन अब जब महापौर सीधे जनता द्वारा चुने जाएंगे, तो विकास को गति मिलेगी।”

तुषार साहू ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता ने रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बना कर यह साफ संदेश दिया है कि कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में अप्रासंगिक और अविश्वसनीय हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, खासकर भूपेश बघेल सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर छत्तीसगढ़ को ’10 जनपद का एटीएम’ बना दिया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने उस अंधेरे दौर को खत्म करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment