Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने गुरुकुल कंप्यूटर सेंटर का किया उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।


दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अंजोरा में गुरुकुल कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन 7 जनवरी 2025 को एक भव्य कार्यक्रम में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने शिरकत की।

 

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कौशल योजना के तहत निशुल्क मार्कशीट वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने युवाओं को कौशल विकास के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें शासन की इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा प्रदान करेगा और उनके तकनीकी कौशल को मजबूत करेगा। ललित चंद्राकर ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष गिरीश कुमार साहू, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अल्का बाघमाट, महामंत्री पूराण देशमुख, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नागेश्वर देशमुख, भोथली सरपंच सुरेश साहू, क्षेत्रीय प्रबंधक आईसेक्ट राजनांदगांव और कवर्धा रुपेश देवांगन, गुरुकुल संस्थापक अश्वनी देशमुख, सरपंच थनौद प्रतिनिधि धन्नु देशमुख, जनपद सदस्य संगीता माखन साहू, सरपंच अंजोरा सहित अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में अंजोरा वासी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment