Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

निर्भया कांड की यादें ताज़ा: दिल्ली में चलती स्लीपर बस में छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • नोएडा से दिल्ली तक 47 किमी के सफर में आरोपियों ने की दरिंदगी, तिमारपुर पार्किंग से हुई गिरफ्तारी

✍️ डिजिटल डेस्क
नई दिल्ली |
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर निर्भया जैसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान एक स्लीपर बस में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

गलती से परी चौक पर उतरी थी पीड़िता

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा अपने परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकली थी। वह नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी, लेकिन भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह रास्ता भटक गई और गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने उसे नोएडा सेक्टर-63 छोड़ने का झांसा देकर बस में बैठा लिया।

47 किलोमीटर तक चलती बस में हैवानियत

आरोप है कि बस चलने के कुछ देर बाद ही कंडक्टर संदीप ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इसके बाद कुलदीप और संदीप ने छात्रा के साथ हैवानियत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बस के स्लीपर होने और खिड़कियों पर पर्दे लगे होने के कारण बाहर के किसी भी राहगीर को अंदर चल रही इस वारदात की भनक नहीं लग सकी। 4 अगस्त की रात हुई इस घटना के बाद आरोपी पीड़िता को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए।

पार्किंग से पकड़े गए आरोपी, बस जब्त

घबराई हुई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि आरोपी बस में आई खराबी को सूरजपुर की वर्कशॉप में ठीक कराकर लौट रहे थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर लिया है और उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow