बालोद।
बालोद जिले के सनौद थाना क्षेत्र के अरमरीकला स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के दो छात्र सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। यह हादसा काली मंदिर के पास हुआ, जब स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों छात्र स्कूटी से घर लौट रहे थे। अज्ञात हाइवा वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिसमें एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक छात्र की पहचान 16 वर्षीय उज्ज्वल कुमार साहू (कक्षा 10वीं) के रूप में हुई है, जो सनौद गांव का निवासी था। वहीं, घायल छात्र खेमेन्द्र कतलाम (कक्षा 8वीं) है, जो बोहारा गांव का रहने वाला है। घायल छात्र को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से धमतरी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद दोनों छात्रों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने अज्ञात हाइवा वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।










