Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ की समीक्षा बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में, जिला पंचायत सभागार में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे ने की। बैठक में सबसे पहले ब्लॉक बिहान स्टाफ और पीआरपी का परिचय लिया गया।

इस दौरान, वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को 3600 लखपति महिलाओं के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया था। इसके तहत विभागीय समन्वय स्थापित कर लाभांवित महिलाओं और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिला पंचायत के सीईओ बजरंग दुबे ने निर्देशित किया कि समस्त ब्लॉक के एडीईओ द्वारा जमीनी स्तर पर लखपति महिला पहल के संबंध में भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला स्तर से डीपीएम द्वारा उक्त कार्यों की निगरानी की जाए और लखपति महिला पहल के तहत जो समूह सदस्य लखपति बन चुके हैं, उनकी सफलता की कहानी प्रत्येक सप्ताह तीन कहानियाँ विकासखंडों द्वारा प्रदान की जाएं।

सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए। लखपति महिला पहल के तहत कार्यों की समीक्षा हेतु जिला स्तर से एक कमेटी का गठन कर सप्ताहिक क्षेत्र भ्रमण के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव द्वारा लिए गए राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की कार्यवाही के अनुसार, लाकोस एप्प में समूह, ग्राम संगठन और संकुल संगठन की प्रोफाइल प्रविष्टि और संभावित लखपति महिला के चिन्हांकन की समीक्षा की गई। इसमें आय-व्यय, आर.एफ, सीआईएफ, बैंक लिंकेज, पीएमजेजेबीवाय और पीएमएसबीवाय के तहत बीमित मृत्य व्यक्ति के क्लेम समय पर दिलाने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment