भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।
नगर निगम भिलाई ने शहरी अजीविका मिशन के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया। यह पुरस्कार नगर निगम भिलाई की मेहनत और शहरी क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण में किए गए उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देता है। मुख्यमंत्री द्वारा निगम भिलाई को अव्वल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो प्रदेश के अन्य नगर निगमों के मुकाबले सर्वोत्तम कार्यों को दर्शाता है।

नगर निगम भिलाई का शहरी अजीविका मिशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने पर केंद्रित है। इस मिशन के तहत भिलाई नगर निगम में 3 मिशन मैनेजर, 23 सीओ और लगभग 4000 महिला समूह कार्यरत हैं। इन समूहों द्वारा 2011 की जनगणना के अनुसार 2,50,413 महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे अपने जीवन को बेहतर बना सकें।
नगर निगम भिलाई ने शहरी अजीविका मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किए, जिसके कारण यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अलावा, सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास के क्षेत्र में भिलाई नगर निगम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। PM स्वनिधि योजना और PM स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत उत्कृष्ठ कार्य के लिए निगम भिलाई को उत्कृष्ठ पुरस्कार भी मिला है।
विधायक रिकेश सेन और महापौर नीरज पाल ने इस उपलब्धि के लिए शहरी अजीविका मिशन की पूरी टीम को बधाई दी है। सम्मान प्राप्त करने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, मिशन मैनेजर अमन पटले, नलनी तनेजा और एकता शर्मा रायपुर में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए।







