Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आतंकी मंसूबों पर नकेल: 08 नक्सलियों को विस्फोटक पदार्थों के साथ किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुकमा (कौशल संदुजा)।

सुकमा जिले के थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, जब 09 नक्सलियों को विस्फोटक पदार्थों सहित गिरफ्तार किया गया। इन नक्सलियों का उद्देश्य सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाना था।

 

गिरफ्तार नक्सलियों में से सोढ़ी बामन उर्फ बोटी, मुचाकी नंदा उर्फ कोन्दा, कुंजाम भीमा, माड़वी कोसा, सोड़ी देवा उर्फ नारेष, माडवी सुक्का उर्फ बरल, मिडियम जोगा, बारसे चुला (सुला) शामिल हैं, जो सभी जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी हैं। इनसे मिले विस्फोटक पदार्थों में बिजली के वायर, बारूद, डेटोनेटर, और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल हैं।

इन नक्सलियों का आरोप है कि उन्होंने कैम्प पुवर्ती और टेकलगुड़ा से गुजरने वाले सुरक्षाबलों के मार्ग पर आईईडी लगाने की योजना बनाई थी। जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ और 201 कोबरा की संयुक्त टीम ने इन नक्सलियों को धर दबोचा।

इस मामले में थाना जगरगुण्डा में अपराध संख्या 32/2024 दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment