दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) छत्तीसगढ़ में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस संदर्भ में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक दुर्ग सिंधु भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दुर्ग नगर निगम चुनाव प्रभारी श्री अरुण नायर और अध्यक्ष श्री संजय सिंह ने की, और यह 15 दिसंबर 2024 को संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री और संभाग प्रभारी श्री संजीत विश्वकर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव श्री देवेंद्र सिंह भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष RTI प्रकोष्ठ श्री मेहरबान सिंह लालवानी, लोक सभा अध्यक्ष श्री गीतेश्वरी बघेल, शहर जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक पटवा, श्री शंकर ठाकुर, श्री शिशीर झा, बल्देव साहू, सचिव श्री मुकेश नायक, श्री सोनू यादव, कोषाध्यक्ष श्री आनंद नरेरा, संगठन मंत्री श्री रवि साहू, लोक सभा सचिव श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी, और लोक सभा संगठन मंत्री श्री ओंकार ताम्रकार सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री संजीत विश्वकर्मा ने कहा, “चुनाव में हमें एकजुट होकर जनता के लिए कार्य करना होगा। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी हित में काम करने की जरूरत है, और जो लोग जनहित में कार्य करना चाहते हैं, उन्हें पार्टी में आने का आमंत्रण दिया जाता है।”
चुनाव प्रभारी श्री अरुण नायर ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सुझाव मांगे, साथ ही उन्होंने उन पदाधिकारियों को नोटिस जारी करने की बात की जो लगातार अनुपस्थित रहते हैं।
श्री देवेंद्र सिंह भाटिया ने पार्टी के विकास को लेकर कहा, “छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए हमें पार्षद का चुनाव लड़ा है और जीतने की दिशा में काम करना होगा। जिन राज्यों में हम पार्षद चुनाव जीत चुके हैं, वहां आम आदमी पार्टी की सरकारें भी बनी हैं।”
श्री गीतेश्वरी बघेल ने पार्टी के अनुशासन में रहने का आह्वान किया और कहा, “हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे, ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीतकर पार्टी को मजबूती देंगे।”
बैठक में श्री संजय सिंह की अध्यक्षता में समाजसेवी श्री उचित राम डहरिया और वन विभाग से सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी श्री अब्दुल सत्तार खान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
इस बैठक में लोक सभा उपाध्यक्ष श्री हरचरण सिंह, लोक सभा उपाध्यक्ष श्री जसप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा, श्री मनीष श्रीवास्तव, श्री रानू भूपेंद्र कश्यप, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री भगवती ठाकुर, श्री युवराज कुंजाम, श्री अजय साहू, श्री संतोष कटहरे, श्री धर्मेंद्र चौधरी, श्री बलविंदर सिंह, श्री फारुख खान, श्री कमलेश यादव, श्री जीतू निषाद, श्री छबिलाल साहू, श्री विनोद साहू, श्री तरुण देवदास, श्री सूरज अग्रवाल, श्री बुधराम निर्मलकर, श्री रामपाल राज निषाद, श्री मनोज टांडिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










