Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आयुक्त का निर्देश: 31 दिसंबर तक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को पूरा करें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण करने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने एक बार फिर दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के आधार पर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। मकान बनाने वाली एजेंसी को आदेश दिए गए कि 31 दिसंबर तक उन ब्लॉकों को पूर्ण करें जिनकी लॉटरी हो चुकी है, और जिनके हितग्राही 50 प्रतिशत तक राशि जमा कर चुके हैं। इसका उद्देश्य है कि हितग्राही समय सीमा के भीतर अपने नए मकान में शिफ्ट कर सकें।

इस समय, 210 मकान एन.आर. स्टेट, 1120 मकान सूर्या विहार के पीछे चंद्रनिर्माण एजेंसी, और 322 मकान कृष्णा इंजीनियरिंग के पीछे विनोद जैन एजेंसी के माध्यम से बनवाए जा रहे हैं। आयुक्त ने नगर निगम के संबंधित अभियंताओं और एजेंसी के अधिकारियों के साथ मिलकर निर्माण कार्य की स्थिति का मूल्यांकन किया। आयुक्त ने कड़ा निर्देश दिया कि सबसे पहले मकानों तक पहुंच मार्ग को पूरा किया जाए ताकि हितग्राही अपने नए घरों का निरीक्षण कर सकें। इसके अतिरिक्त, खिड़कियां, दरवाजे, नल, पाइप, और बांस बेसिंग सहित सभी उपकरणों की व्यवस्था ठीक से की जाए। यदि कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा, अभियंता नितेश मेश्राम, दीपक देवांगन, और संबंधित एजेंसी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment