Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कोंडागांव में नक्सलियों को बड़ा झटका, सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोंडागांव।

थाना पुंगारपाल क्षेत्र के तुमड़ीवाल जंगल-पहाड़ी इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के डंप से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की चीजें बरामद की हैं।

पुलिस को नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम ने इलाके की घेराबंदी की थी। इसके तहत 12 जनवरी को तुमड़ीवाल जंगल में तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाए गए बंदूकें, टिफिन बम, डेटोनेटर और अन्य सामग्री बरामद की गई। जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम देकर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

नक्सलियों के डंप से मिली सामग्री

बरामद किए गए सामान में भारी संख्या में बंदूकें, विस्फोटक, टिफिन बम और दैनिक उपयोगी सामग्री शामिल है। जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी

कोंडागांव पुलिस के नेतृत्व में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की टीम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार ऑपरेशन चला रही है। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है और उनकी गतिविधियों को नाकाम करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow