Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग में 220 नए विद्युत पोल लगेंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग शहर में विद्युत व्यवस्था को मजबूत और सुचारु बनाने के लिए विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से 220 नए बिजली पोल लगाए जाएंगे। नए बसाहट वाले क्षेत्रों में बिजली लाइन विस्तार की नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत 1 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाकर इस कार्य को आगे बढ़ाया गया है।

शहर के विभिन्न वार्डों में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के लिए विधायक ने बिजली विभाग के सभी जोन के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली पोल और लाइट की व्यवस्था में सुधार कर नागरिकों की रात्रिकालीन आवाजाही को सुगम बनाया जाए। दुर्ग, जो जिला मुख्यालय है, में देर रात तक लोगों का आवागमन बना रहता है।

 

नागरिकों की मांग और विधायक की कार्रवाई

शहरवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से मुलाकात कर बताया कि कई नई कॉलोनियों और बस्तियों में अभी तक बिजली पोल और लाइन विस्तार का काम नहीं हुआ है। इसके चलते नागरिकों को विद्युत आपूर्ति में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के इंजीनियरों को निर्देशित किया। इंजीनियरों ने संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पोल और लाइन विस्तार की प्रक्रिया शुरू की।

22 वार्डों में होगा बिजली पोल का वितरण

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत निगम के 22 वार्डों में 220 नए पोल लगाए जाएंगे। इनमें वार्ड 01 पंचशील नगर में 4, वार्ड 03 मठपारा में 15, वार्ड 16 सिकोला बस्ती में 16 और वार्ड 50 बोरसी भाठा बंशी विहार कॉलोनी में 36 पोल समेत अन्य वार्ड शामिल हैं। इस परियोजना के तहत आउटर कॉलोनियों की लंबित मांग पूरी होगी, जिससे हजारों नागरिकों को राहत मिलेगी।

विधायक निधि से भी सुधार कार्य

इससे पहले भी विधायक गजेन्द्र यादव ने विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए अपनी विधायक निधि से 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। इसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में पोल और लाइट की मरम्मत के काम किए गए।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow