Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

श्रीराम मंदिर वर्षगांठ पर भव्य महाआरती व भंडारे का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • रायपुर के लाखेनगर में आयोजित महाआरती और भंडारे में हिंदू समुदाय की रही भव्य उपस्थिति


रायपुर।

श्रीराम मंदिर अयोध्या की पहली वर्षगांठ के शुभ अवसर पर लाखेनगर के हनुमान मंदिर में एक भव्य महाआरती और भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अगुवाई जय शर्मा (जसु) के नेतृत्व में श्री संकट मोचन परिवार द्वारा की गई। इस अवसर पर लाखों हिंदू अनुयायियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

आयोजन में शामिल लोगों ने श्रीराम मंदिर अयोध्या के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति का इज़हार करते हुए एकजुटता का संदेश दिया। इस आयोजन में सभी हिंदू दलों के अनुयायी शामिल हुए और साथ ही श्री संकट मोचन परिवार के सदस्य भी इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहे। इस आयोजन को लेकर लाखेनगर में उत्साह का माहौल था, और लोगों ने धर्मिक एकता की भावना को बल दिया।

जय शर्मा (जसु), जो इस आयोजन के मुख्य आयोजक थे, ने इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आज का दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। यह आयोजन हमारी एकता और श्रद्धा का प्रतीक है।”

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow