Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कलेक्टर ने किया मतस्य और पीएचई विभाग का औचक निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति देने के दिए सख्त निर्देश”

रायपुर।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज तेलीबांधा स्थित मतस्य विभाग और पंडरी रोड स्थित पीएचई विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर जाता है, तो उसके अवकाश आवेदन की प्रति उपस्थिति रजिस्टर में अनिवार्य रूप से रखी जाए। इसके साथ ही उन्होंने विभागों में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, डॉ. सिंह ने कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने, टेबलों को व्यवस्थित बनाए रखने और प्रत्येक टेबल पर नाम पट्टिका लगाने का निर्देश दिया, ताकि कर्मचारियों की पहचान स्पष्ट हो सके। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचने और शाम 5:30 बजे से पहले कार्यालय न छोड़ने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सुरक्षा नियमों पर भी जोर देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी हेलमेट पहनकर कार्यालय आएं और कार से आने वाले सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप भी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow