Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नगर निगम भिलाई के अधिकारी-कर्मचारी अब प्रतिदिन करेंगे फील्ड निरीक्षण, लोकेशन के साथ फोटो होगी अनिवार्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर) ।

नगर पालिक निगम भिलाई के सभी कार्यों में निरंतरता लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिन विभिन्न जोनों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान वे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।

आदेशानुसार, फील्ड में तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण करेंगे और निरीक्षण के दौरान कार्य की स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता तथा समयसीमा की जानकारी गूगल शीट पर अपलोड करेंगे। साथ ही, कार्य की प्रगति को दर्शाने वाले फोटोग्राफ लोकेशन के साथ निगम के एक्टिविटी ग्रुप में शेयर करने अनिवार्य होंगे।

हर सप्ताह होगी समीक्षा बैठक

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा होगी। इस प्रक्रिया से फील्ड में कार्यरत अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी और निर्माण, स्वच्छता, जल आपूर्ति, कर वसूली, उद्यान विकास, परियोजना प्रगति, भवन अनुज्ञा, अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

इस अभियान में चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, राजस्व अधिकारी, जोन सहायक राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सुपरवाइजर, सभी अभियंता, शहरी आजीविका मिशन प्रबंधक, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, मोर संगवारी, आयुष्मान कार्ड, भवन अनुज्ञा, वाहन शाखा, अतिक्रमण विरोधी टीम, आवारा पशु नियंत्रण टीम सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहेंगे।

नगर निगम का यह कदम कार्यप्रणाली में सुधार लाने के साथ-साथ निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow