Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल: दुर्ग को मिली पहली पोंड क्लीनर मशीन, तालाबों की जलकुंभी समस्या होगी दूर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग। शहर के तालाबों और नदियों में जलकुंभी की समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक गजेन्द्र यादव के प्रयासों से दुर्ग नगर निगम को आधुनिक पोंड क्लीनर मशीन प्राप्त हुई है। इस मशीन के आने से तालाबों और नालों की सफाई प्रभावी ढंग से हो सकेगी, जिससे शिवनाथ नदी के पास स्थित इंटकवेल में कचरा फंसने से होने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होगी।

ट्रायल के दौरान मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

नगर निगम दुर्ग को हैंडओवर की गई इस मशीन का आज सफल ट्रायल किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार, निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, नवनिर्वाचित पार्षद गुलाब वर्मा, लीलाधर पाल, देवनारायण चंद्राकर और कांशीराम कोसरे उपस्थित रहे।

विधायक गजेन्द्र यादव के प्रयासों से दुर्ग को मिली मशीन

शहर विधायक गजेन्द्र यादव की अथक कोशिशों के बाद शासन ने पहली बार दुर्ग नगर निगम को पोंड क्लीनर मशीन खरीदने की अनुमति दी। यह मशीन लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई है। इस मशीन के जरिए तालाबों के ऊपरी सतह की जलकुंभी के साथ ही 5 फीट गहराई तक की खरपतवार को आसानी से हटाया जा सकेगा।

डल झील और हुसैन सागर जैसी झीलों में होती है इस तकनीक का उपयोग

इस अत्याधुनिक मशीन का उपयोग पहले से ही जम्मू की डल झील और हैदराबाद के हुसैन सागर झील में सफाई के लिए किया जाता है। अब यह तकनीक दुर्ग के तालाबों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए इस्तेमाल होगी।

नाले और इंटकवेल की सफाई से सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था

बारिश के दौरान नालों में जलकुंभी अधिक मात्रा में बढ़ने से पानी का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके अलावा, दुर्ग नगर निगम के इंटकवेल के पास स्थित सायफन में जलकुंभी फंसने से पंप हाउस की जल आपूर्ति बाधित होती है। इस समस्या से निपटने के लिए विधायक गजेन्द्र यादव लगातार प्रयासरत थे, जिसके चलते अब यह एक्वेटिक वीड हार्वेस्टर मशीन दुर्ग नगर निगम को मिली है।

प्रदेश का पहला पोंड क्लीनर मशीन

यह अत्याधुनिक पोंड क्लीनर मशीन छत्तीसगढ़ के किसी भी नगर निगम में पहली बार लाई गई है। दुर्ग में स्थित कई तालाबों में जलकुंभी और अन्य जलमग्न खरपतवार की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। विधायक गजेन्द्र यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए शासन से इस मशीन की मांग की थी। अब यह मशीन तालाबों, नालों और अन्य जल निकायों को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow