
रायपुर।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लेबर प्रकोष्ठ में एक अहम नियुक्ति की गई है। भरत सोनी को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

भरत सोनी की नियुक्ति पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि भरत सोनी अपने अनुभव और मेहनत से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इस नियुक्ति के बाद समर्थकों और सहयोगियों में खुशी की लहर है।










