Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग में पहली बार हुआ ऑल इंडिया नातिया मुशायरा, शायरों ने दिल छूने वाली तकरीरें प्रस्तुत कीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article


दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

 बाबा अब्दुल रहमान काबुली शाह रहमतुल्लाह शाबान उर्स पाक कमेटी ने उर्स पाक के मौके पर पहली बार ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन किया। इस मुशायरे में अकोला, अमरावती, कामठी, नागपुर और रायपुर से शायरों ने शिरकत की, और इसे सफल बनाने में योगदान दिया।

मुशायरे के आयोजन की जिम्मेदारी एमजेएफ लायन इंटरनेशनल साहित्यकार डॉ. रौनक जमाल को दी गई, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। मुशायरा साढ़े दस बजे शुरू हुआ और रात के दो बजे तक चला। इस कार्यक्रम में शायरों का स्वागत उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष अफजल पूर्व पार्षद, आफताब रब, नासिर इम्तियाज ने किया। वहीं, डॉ. रौनक जमाल ने शॉल भेंट कर शायरों का सम्मान किया।

उर्स पाक कमेटी ने दुर्ग जिले के लाडले सांसद विजय बघेलजी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, दुर्ग के उद्योगपति कैलाश जैन बर्मेचा, पार्षद बघेल, पार्षद जोसेफ, पार्षद शिरो और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

आज उर्स के तीसरे दिन चादर पोशी की जाएगी और आम लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब तीन हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नातिया मुशायरे की अध्यक्षता बशीर पटेल बिशार अमरावती ने की। इस कार्यक्रम में शायरों ने अपनी शानदार तकरीरों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. जावेद पहलकी, अज़हर रशीद, डॉ. जाहिद नायर, हफीज जावेद, रिजवान रिजवी, इमरान आसिफ, सादिक जमां, यूसुफ अशरफी और इरफान ने अपनी प्रस्तुति दी, जिससे मुशायरा और भी रंगीन हो गया।

news paper editing
previous arrow
next arrow