Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चिंतलनार में सुरक्षा बलों को बड़ा झटका, नक्सली अभियान नाकाम – 04 संदिग्ध गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुकमा (कौशल संदुजा)।

सुकमा जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया। इस अभियान के दौरान 04 सक्रिय नक्सलियों को भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और नक्सल पर्चे के साथ गिरफ्तार किया गया। ये नक्सली सुरक्षा बलों पर हमला करने और नक्सल विचारधारा का प्रचार करने की योजना बना रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली “मोरपल्ली आरपीसी मिलिशिया” के सदस्य हैं। ये आरोपियों की पहचान क्रमशः रवा हड़मा (28 वर्ष), वेट्टी आयता (30 वर्ष), बारसे भीमा (25 वर्ष) और मड़कम कोसा (42 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपी सुकमा जिले के ग्राम मोरपल्ली के निवासी हैं।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, जिसमें 15 जिलेटिन राड, 2 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 8 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 12 मीटर कोर्डेक्स वायर, 10 नक्सली पर्चे, 1 कमांड स्वीच और अन्य विस्फोटक उपकरण शामिल थे। इन विस्फोटकों का इस्तेमाल पुलिस पार्टी को निशाना बनाने और नक्सल पर्चों का प्रचार-प्रसार करने के लिए किया जाना था।

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई जिला पुलिस बल और 74 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने की। क्षेत्रीय अधिकारी बताते हैं कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई और अभियान के तहत रावगुड़ा और आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ एरिया डोमिनेशन और धरपकड़ का अभियान चलाया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। इन नक्सलियों के खिलाफ धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना चिंतलनार में पूर्व में मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को 25 फरवरी 2025 को न्यायालय में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow