Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ग्राम पंचायत समोदा के नवनिर्वाचित सरपंच अरुण गौतम ने ली विकास की शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग  (रोहितास सिंह भुवाल)।

ग्राम पंचायत समोदा में 03 मार्च 2025 को नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित सरपंच अरुण गौतम ने पंचायत के सर्वांगीण विकास और शासन की सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव पहुंचाने की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में हुआ, जहां पंचायत सचिव कमला देवांगन ने नवनिर्वाचित सरपंच अरुण गौतम, रोजगार सहायक लोकेश्वरी दिल्लीवार और पंचों को विधिवत शपथ दिलाई। इस अवसर पर पंच गिरधर देशमुख, नीरज निषाद, तरुण निषाद, हेमलता देशमुख, अरुणा ठाकुर, अनुज राम निषाद, रोहित दास डहरिया, महेश्वरी भारती, लता बाई लहरे, गीता साहू, शीतल साहू, सरिता निषाद, त्रिवेणी निषाद, दुष्यंत निषाद, सीता निषाद, शशी देशमुख, रामेश्वर देशमुख, वेनिका देशमुख, धनेश्वरी निषाद, लेखराम यादव और तरुण ठाकुर समेत ग्राम के कई नागरिक मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत समोदा के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने यह संकल्प लिया कि वे पंचायत को समग्र विकास की ओर ले जाएंगे और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

news paper editing
previous arrow
next arrow