भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।
नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सभागार में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शहरी अजीविका मिशन की सहायिकाओं को नवीन क्यू आर बेस्ड डी डी एन और निदान एप का प्रशिक्षण दिया गया। इस एप के माध्यम से नगर के विभिन्न मुद्दों जैसे स्वच्छता, अवैध निर्माण, जल आपूर्ति, लाईट कनेक्शन, नल कनेक्शन, उद्यान, निर्माण आदि का समाधान किया जा सकेगा।
प्रशिक्षक गोपाल ने इस एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एप को सबसे पहले डाउनलोड करना होगा, जो कि इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.entitcs.bhilai_app पर उपलब्ध है। इसके बाद, संबंधित व्यक्ति स्थल का फोटो/वीडियो लोकेशन के साथ भेजेगा, जिसमें जगह, तिथि, समय, वार्ड नंबर, जोन क्र. और लोकेशन दर्ज होगी।
स्वच्छता से संबंधित सूचना सबसे पहले जोन के वार्ड सुपरवाइजर के पास जाएगी, और वह 24 घंटे में निदान करके फोटो ग्रुप में डालेंगे। यदि 24 घंटे में निदान नहीं होता है, तो जानकारी जोन के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी के पास जाएगी। उसके बाद, आयुक्त के पास शिकायत पहुँच जाएगी। इसी प्रकार, अवैध कब्जे से संबंधित समस्याओं का निदान 7 दिन के अंदर किया जाएगा।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने नागरिकों से अपील की कि वे इस एप को डाउनलोड करके अपने स्थानीय मुद्दों का समाधान आसानी से कर सकते हैं, जैसे अवैध निर्माण, पानी बहना, कचरा फेंकना, आदि।
इस प्रशिक्षण में मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, डी. के वर्मा, जोन आयुक्त येशा लहरे, सतीश यादव, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, लेखाधिकारी सी.बी. साहू, प्रोग्रामर सुश्री दिप्ती साहू और निगम के अभियंतागण उपस्थित थे।









