Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विधायक गजेन्द्र यादव के प्रयास से दुर्ग की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए बजट में मिली 35 करोड़ की स्वीकृति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में दुर्ग शहर को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। इस बजट में दुर्ग शहर के 17 प्रमुख सड़कों को दुरुस्त करने और धमधा रोड किनारे दोनों नालियों के निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। अब दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछने से नागरिकों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से इस स्तर पर पहली बार शासन से इतनी बड़ी राशि सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है।

विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया कि इस बजट में समाज के अंतिम व्यक्ति की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। यह बजट एक तरह से विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक ठोस कदम है। आने वाले समय में इस स्वीकृत राशि से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का नवीनीकरण, चौड़ीकरण और कई स्थानों पर पहुंच मार्ग भी बनाए जाएंगे। साथ ही, नागरिकों की सुविधा के लिए चंडी मंदिर से उरला मार्ग, मिनीमाता चौक से ठगड़ा डेम तक फोरलेन रोड जैसे प्रमुख निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।

सड़कों के सुदृढ़ीकरण से ट्रैफिक दबाव होगा नियंत्रित

विधायक गजेन्द्र यादव के अनुसार, सड़कों के सुदृढ़ीकरण से शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव से दुर्गवासियों को राहत मिलेगी। दुर्ग जिला मुख्यालय होने के कारण यहां जिले भर से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसीलिए प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से आवागमन में सुधार होगा। 44 किमी की सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। इससे दुर्गवासियों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

इस प्रकार के कार्यों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख सड़क निर्माण:

  • दुर्ग-धमधा-बेमेतरा मार्ग में दोनों ओर नाली निर्माण।
  • गुरुनानक नगर से मालवीय चौक तक सड़क निर्माण।
  • एफसीआई गोदाम से उरला तक सड़क निर्माण।
  • पांच बिल्डिंग कॉलोनी में पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण।
  • चंडी मंदिर से नयापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण।
  • मिनीमाता चौक से ठगड़ा डेम तक फोरलेन लेन सड़क।
  • मालवीय चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन सड़क।
  • बघेरा रेलवे क्रासिंग से परेतिन चौक तक पहुंच मार्ग।
  • उरला फाटक से विजय नगर तक पहुंच मार्ग।
  • चंडी मंदिर से उरला मार्ग तक मजबूतीकरण।
  • जल परिसर से रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण।
  • साइंस कॉलेज से रेलवे स्टेशन तक केनाल रोड का चौड़ीकरण।
  • महाराजा चौक से बोरसी उमरपोटी मार्ग तक पहुंच मार्ग।
  • टेम्पो स्टैंड से पोटिया बस्ती तक चौड़ीकरण।

इन सभी कार्यों से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में एक बड़े स्तर पर सड़कों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow