Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पार्षद रानी सौरभ जैन ने स्कूली बच्चों के बीच मनाया अपनी जीत का जश्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तिल्दा (सत्यानंद सोई)।

नवनिर्वाचित पार्षद रानी सौरभ जैन ने अपनी जीत की खुशी का जश्न नगर के स्कूली बच्चों के बीच नेवता भोज देकर मनाया। इस कार्यक्रम के दौरान बीएनबी संकुल के सभी स्कूलों में बच्चों को फल, चॉकलेट और पेन वितरित किए गए। नेवता भोज कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, पार्षद ईश्वर यदु, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, नरेंद्र शर्मा, रामकुमार वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.के. दास, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लिकेश्वर प्रसाद जाहिरे, संकुल प्राचार्य डॉ. राजेश चांदनी, BRCC संतोष शर्मा समेत कई महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके अलावा, नगर के विभिन्न स्कूलों के प्रधानपाठकों ने रानी सौरभ जैन को सम्मानित करते हुए उन्हें मेमेंटो दिए। बांस टाल स्कूल, हेमू कालानी स्कूल, वार्ड क्र. 06 के स्कूल और RRV नेवरा क्रमांक 2 के प्रधानपाठकों ने रानी सौरभ जैन को सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर चंद्रकला वर्मा को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेड मास्टर विनोद वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया, जबकि नव पदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.के. दास को संकुल प्राचार्य डॉ. राजेश चांदनी ने मेमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पार्षद रानी सौरभ जैन को बधाई और शुभकामनाएं दी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow