Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई नगर निगम ने स्वच्छता दीदीयों को दी स्वच्छता किट, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कदम उठाए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर में कार्यरत 405 स्वच्छता दीदीयों को स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वच्छता किट वितरित किया गया। इन किटों में वर्दी (महिलाओं के लिए साड़ी, ब्लाउज, पेटिकोट सहित), मास्क, केनवास शूज, गमबूट, रबर ग्लव्स, टोपी, एप्रन, मोजा, काटन ग्लव्स, रैनकोट, नेम बैज और पहचान पत्र शामिल हैं। यह किट स्वच्छता दीदीयों को उनके कार्य के दौरान सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है।

नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने एस.एल.आर.एम. सेंटर का दौरा कर स्वच्छता दीदीयों को यह किट सौंपे। उन्होंने कहा, “स्वच्छता दीदीयों का काम हमारे समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की चिंता हम सबकी जिम्मेदारी है।”

स्वच्छता किट वितरण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि समय-समय पर सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। किट वितरण से कर्मचारियों को कार्य में सहुलियत मिलेगी। हालांकि, कुछ कर्मचारी इन वस्त्रों को पहनने में असहज महसूस करते हैं, लेकिन हम उन्हें पहनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

वर्तमान में, 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर विभिन्न स्थानों पर संचालित हो रहे हैं, जिनमें नेहरू नगर, कोसानगर, खम्हरिया, बटालियन, राधिका नगर, पीली मिट्टी, कुरूद, बैकुण्ठधाम, गौतम नगर और खुर्सीपार शामिल हैं। इस वितरण कार्यक्रम में कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता प्रिया करसे, उपअभियंता चंदन निर्मलकर, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, जोन सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, पीआईयू अभिनव ठोकने और सुभम पाटनी भी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow