Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लोकतंत्र सेनानी संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में, 21 मार्च को मनाएंगे विजय दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


रायपुर।

लोकतंत्र सेनानी संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन 21 मार्च को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन के दौरान, लोकतंत्र सेनानी विजय दिवस मनाएंगे, जिसे प्रतिवर्ष 21 मार्च को लोकतंत्र की बहाली के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, 1977 में देश के मतदाताओं ने आपातकाल के खिलाफ मतदान कर इंदिरा गांधी की सरकार को उखाड़ फेंका था, और जनता पार्टी की सरकार स्थापित की थी।

लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने और प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विजय दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ से 50 लोकतंत्र सेनानी और प्रहरी दिल्ली जाएंगे।

इस अवसर पर उपासने और तिवारी ने बताया कि जब 1975 में इंदिरा गांधी और कांग्रेस सरकार ने अपनी सत्ता को बनाए रखने के लिए आपातकाल लागू किया था, तब लाखों नागरिकों को जेलों में डालकर प्रताड़ित किया गया था। इसके बाद, 1977 में हुए चुनावों में जनता ने इंदिरा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर किया और लोकतंत्र की बहाली की।

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सेनानी अपनी संघर्ष गाथाओं को साझा करेंगे और लोकतंत्र के महत्व पर चर्चा करेंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow