Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नगर निगम भिलाई के चौराहे सजे सुनहरी पेंटिंग से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। 

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, प्लाई ओवर ब्रिज के नीचे और अंडरब्रिज समेत अन्य स्थानों पर आकर्षक पेंटिंग की जा रही है। यह पेंटिंग खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कलाकारों द्वारा बनाई जा रही है। इन पेंटिंग की खासियत यह है कि यह लंबे समय तक चलती हैं और बारिश होने पर फिर से नया जैसा दिखने लगता है।

वर्तमान में नेशनल हाईवे के पास नेहरू नगर चौराहा, ब्रिज के नीचे सुपेला चौराहा, प्लाई ओवर के खंभों पर जन जागरूकता, पर्यावरण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, और प्राकृतिक सौंदर्य जैसे विषयों को प्रदर्शित किया गया है। इसके बाद सभी जोन के प्रमुख चौराहों पर जहां उचित स्थान मिलेगा, वहां पेंटिंग की जाएगी।

कई स्थानों पर आने-जाने वाले राहगीर इन पेंटिंग्स के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। नगर निगम भिलाई द्वारा ऐसे लोगों को यह चेतावनी दी गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए ही सेल्फी लें, क्योंकि किसी भी स्थान पर गाड़ी खड़ा करके सेल्फी लेने से दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

नगर निगम भिलाई यह भी सुनिश्चित करता है कि इस प्रकार के अच्छे कार्यों के नीचे कचरा न फेंका जाए, और नागरिकों से अपील करता है कि वे नगर को साफ-सुथरा रखने में अपना योगदान दें।

इसके अतिरिक्त, नगर निगम भिलाई ने सभी पोस्टर और बैनर लगाने वाली एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे निगम के लिखित आदेश के बिना कहीं भी पोस्टर या बैनर न लगाएं। बगैर अनुमति के बैनर या पोस्टर लगाना नगर निगम अधिनियम 1956 के तहत अवैध है, और ऐसी कार्रवाई पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज किया जाएगा।

news paper editing
previous arrow
next arrow