मुंगेली।
जिले में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है। सीटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता की रिपोर्ट के अनुसार, वह अपनी बहन के साथ घोरपुरा बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान, भूपेंद्र साहू और करण चौहान नामक युवक नशे की हालत में स्कूटी से वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पीछा करते हुए पीड़िता का दुपट्टा खींचा और उसके साथ-साथ उसकी बहन के निजी अंगों को अश्लील तरीके से छुआ।
पीड़िताओं का डर और शरण
डरी-सहमी बहनों ने पास ही स्थित यूएसबी सेंटर में शरण ली। लेकिन आरोपी वहां भी उनका पीछा करते रहे और अश्लील इशारे करते हुए फरार हो गए।
पुलिस की तत्परता
पीड़िता द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सीटी कोतवाली पुलिस ने भूपेंद्र साहू व करण चौहान को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351 BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।









