Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तिल्दा नेवरा में नाबालिग से अश्लील इशारे, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

तिल्दा नेवरा।

तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका से अश्लील हरकत की घटना सामने आई है। आरोपी मिलंद जैन पर पीड़िता ने थाना तिल्दा नेवरा में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजे वह अपनी बहन और एक अन्य बालिका के साथ सिंधी भवन पंचायत के सामने ममोस खा रही थी। उसी दौरान आरोपी मिलंद जैन कार से आया, कार रोककर गंदे-गंदे इशारे किए और उधर आने का संकेत दिया।

घटना से डरकर पीड़िता ने जोर से अपने मामा को बुलाया। मामा ने मौके पर पहुंचकर मिलंद जैन से सवाल किया, जिससे वाद-विवाद की स्थिति बन गई। घबराई पीड़िता वहां से सीधे नानी के घर चली गई।

पहले भी कर चुका था अश्लील हरकतें

पीड़िता ने अपने शिकायत में उल्लेख किया कि आरोपी मिलंद जैन पूर्व में भी इस तरह के अश्लील इशारे कर चुका है। इसकी जानकारी पहले माता-पिता को दी गई थी।

मामला दर्ज 

पीड़िता की शिकायत पर थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने आरोपी मिलंद जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 79 बीएनएस और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow