रायपुर।
विप्र सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा मंगलवार सायंकाल रायपुर के श्री महामाया देवी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम का षोड़षोपचार पूजन और आरती के साथ श्रद्धांजलि दीपक प्रज्वलित किया गया।

संगठन की प्रदेश सचिव श्रीमती अर्चना दीवान ने बताया कि मंगलवार सायंकाल 5 बजकर 32 मिनट से 30 अप्रैल बुधवार दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रही, क्योंकि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था। इस कारण भगवान श्री परशुराम जी का अवतरण दिवस आज सायंकाल मनाया गया।
भगवान श्री परशुराम के प्रागट्योत्सव पूजन में सबसे पहले भगवान परशुराम जी के छायाचित्र का पंचोपचार पूजन किया गया। इसके बाद भोग अर्पित कर आरती की गई, और तत्पश्चात मंत्र पुष्पांजलि सहित प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डा. भावेश शुक्ला “पराशर” ने बताया कि पूजन के बाद मंदिर के सामने प्रांगण में दीपक के आकार में दियों को प्रज्वलित कर 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए 26 निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पं. शैलेन्द्र रिछारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष पं. विवेक दुबे, कोषाध्यक्ष पं. दीपक शुक्ला, श्रीमती राजेश्वरी शर्मा, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती संध्या उपाध्याय, पं. श्रीकांत तिवारी, पं. उमाकांत तिवारी, पं. गोपालधर दीवान, पं. दुर्गा प्रसाद पाठक, पं. उपेन्द्र शुक्ला, पं. शैलेन्द्र शर्मा, पं. अमित जोशी, श्रीमती अमिता मिश्रा, श्रीमती दीपमाला पांडेय, पं. विजय पांडेय, पं. अभयंकर शुक्ला, पं. विपिन उपाध्याय सहित अनेक संगठन सहयोगी उपस्थित थे।









