Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शादी के दिन खुशी की जगह मातम, विवाद में युवक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जौनपुर।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरहुपुर गांव में एक शादी की खुशियों ने हंसी-खुशी का माहौल नहीं बल्कि हिंसा और चीख-पुकार में तब्दील कर दिया। दरअसल, पंखे की हवा को लेकर हुआ एक मामूली विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। इस संघर्ष में एक युवक की जान चली गई।

शादी की रस्मों के दौरान शुरू हुआ विवाद

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित बरहुपुर गांव में शुक्रवार को हुई। रामकुमार की बेटी खुशबू की शादी प्रतापगढ़ जिले के भोजे मऊ निवासी सुनील कुमार से तय हुई थी। द्वारचार के बाद शादी की अन्य रस्में चल रही थीं और स्टेज पर जयमाल की तैयारियां हो रही थीं। इस बीच, गांव का एक युवक कमल अपने तीन दोस्तों के साथ स्टेज के पास पंखे की हवा अपनी ओर घुमा रहा था, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

हाथापाई में बदल गया विवाद

कुछ ही देर में यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई, और देखते ही देखते लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। इस झगड़े में कमल कुमार और उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। अफरा-तफरी के माहौल में लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत किया और पुलिस को सूचना दी।

एक युवक की मौत, परिवार में मच गया कोहराम

घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान कमल कुमार की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल बन गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow