Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मनोज गोपाल (मीत) बने सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर.

सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रांतीय बैठक में मनोज गोपाल (मीत) को रायपुर जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह बैठक 13 जुलाई 2025 को सतनाम संस्कृति भवन, राजेंद्र नगर, रायपुर में आयोजित की गई थी।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ निर्वाचन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश यादव, महासचिव मनोज यादव, प्रदेश प्रवक्ता कुंजलाल यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी तपेश्वर यादव, लल्लन यादव व गजानंद यादव उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।

रायपुर जिले से अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन

इस बैठक में रायपुर जिले से मनोज गोपाल (मीत) को सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही रायपुर जिले से ही मुकेश यादव को प्रवक्ता व तुलेश यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

नई जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाएंगे: मीत

जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद मनोज गोपाल (मीत) ने कहा कि वे समाज के हित में मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने अपने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन पर विश्वास जताया। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे और समाज व संगठन के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow