Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मोदी की ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की महिलाओं का जिक्र, दुर्ग ग्रामीण विधायक ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

मन की बात छत्तीसगढ़ महिलाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मन की बात छत्तीसगढ़ महिलाएं

 

रिसाली (रोहितास सिंह भुवाल)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण में छत्तीसगढ़ की महिलाओं का जिक्र होने से प्रदेश में खुशी की लहर है। आज दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने रिसाली के प्रगति नगर वार्ड क्रमांक 24 स्थित सुचित्रा मैत्रा के निवास पर बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को सुना।

छत्तीसगढ़ की स्वच्छता और नारी शक्ति की सराहना

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से बिलासपुर जिले के बिल्हा की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिल्हा की महिलाओं को वेस्ट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने मिलकर अपने शहर की तस्वीर बदल दी। इस साल छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा नगर पंचायत पाटन, नगर पंचायत बिल्हा और नगर निगम रायपुर सहित 7 शहरों को सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री ने इसके लिए सभी नगरीय निकायों, स्वच्छता दीदियों और छत्तीसगढ़ के नागरिकों का आभार व्यक्त किया, जो स्वच्छता के मंत्र को अपना रहे हैं।

विधायक ललित चंद्राकर का बयान

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने और मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि बिलासपुर के बिल्हा की मातृशक्ति ने “स्वच्छता में नवाचार” का जो उदाहरण पेश किया है, उसका ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री द्वारा गौरवपूर्ण उल्लेख करना हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व की बात है।

बूथ कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें एकनाथ अनुपम साहू (मंडल अध्यक्ष), अरिंदम मैत्रा, अनिरुद्ध श्रीवास्तव (बूथ अध्यक्ष), शिखा गायन (बूथ अध्यक्ष), मोहन बड़े (बूथ अध्यक्ष), सचिन गोस्वामी, सामंता मोम, तरुणा देशमुख, आनंद कुंडु, ओंकार गुप्ता, अशपुरण चौधरी, हेमंत चंद्राकर, सपन दास, गोपाल शाह, अनुप सामंता और ओमप्रकाश शामिल थे।


 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow