Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जशपुर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का कड़ा रुख, 10 स्कूली वाहनों पर लगा 3000 का जुर्माना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


जशपुर।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देश पर यातायात पुलिस जशपुर द्वारा निरंतर स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों और वाहन मालिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है, ताकि संभावित सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

 

विशेष अभियान में कार्रवाई

इसी क्रम में, यातायात पुलिस जशपुर ने दिनांक 02.08.25 को गिरांग चौक, जशपुर में एक विशेष अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान निर्धारित सीमा से अधिक बच्चों का परिवहन करने वाले और निर्धारित गति से अधिक तेज वाहन चला रहे चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना भी वसूला गया। चेकिंग के दौरान, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 10 वाहनों के विरुद्ध 3000 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई।

चालकों को दिए गए अहम निर्देश

वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने स्कूली वाहन चालकों को नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों का परिवहन न करने और तेज गति से वाहन न चलाने हेतु विशेष समझाइश दी। इसके अतिरिक्त, स्कूली वाहनों के ब्रेक, रेडियम पट्टी, फिटनेस, इंश्योरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई। चालकों को नियमित रूप से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।

पुलिस का सुरक्षा संकल्प

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्कूली वाहनों की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी। बच्चों की सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर वाहन चालकों और मालिकों के विरुद्ध कठोर कानूनी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में उप पुलिस अधीक्षक जशपुर मंजुलता बाज, यातायात जशपुर के प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक सुनेश्वर पैंकरा, आरक्षक ओबेद मिंज, मनोहर लकड़ा और नगर सैनिक महादेव राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर, बच्चों का परिवहन करने वाले स्कूली बसों और अन्य वाहनों की यातायात पुलिस द्वारा नियमित जांच की जा रही है। वाहनों में सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही भी की जा रही है। जशपुर पुलिस बच्चों की सुरक्षा के प्रति अत्यंत संवेदनशील है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow