रामनगर, भिलाई (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।
देवांगन परमार्थ सेवा समिति रामनगर ने श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में अपना सातवां सावन एवं तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर रामनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले 250 परिवारों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हरियाली के संदेश को आत्मसात करते हुए हरे रंग के परिधान पहने। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण निधी देवांगन रहीं, जिन्हें इस वर्ष की ‘तीज क्वीन’ का ताज पहनाया गया, जबकि अर्चना देवांगन उपविजेता रहीं।

हरियाली का संदेश और जल संरक्षण का संकल्प
महोत्सव का शुभारंभ कुल देवी मां परमेश्वरी की आरती पूजा और छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” के गायन के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया और जल संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन में तीजा उपवास के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया, जिससे महिलाएं अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सकीं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं का उत्साह
तीज मिलन महोत्सव में कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। नजर का टीका प्रतियोगिता में कीर्ति देवांगन ने प्रथम, पायल देवांगन ने द्वितीय और मंजू देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोमबत्ती जलाने की प्रतियोगिता में अर्चना देवांगन प्रथम, शांति देवांगन द्वितीय और ज्योति देवांगन तृतीय रहीं। बिस्किट खाओ प्रतियोगिता में कुंती देवांगन प्रथम और मंजू देवांगन द्वितीय रहीं। कुर्सी दौड़ में अनिता देवांगन प्रथम, निधी देवांगन द्वितीय और मधु देवांगन तृतीय स्थान पर रहीं। बाल फेंको प्रतियोगिता में रुक्मणी देवांगन प्रथम और मीना देवांगन द्वितीय रहीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में निधी देवांगन ने प्रथम, अर्चना देवांगन ने द्वितीय और यामिनी देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में अर्चना देवांगन प्रथम, निधी देवांगन द्वितीय और आरती देवांगन तृतीय रहीं। महिलाओं ने सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया, यह दर्शाता है कि आज के परिवेश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
अतिथियों ने सराहा महिला सशक्तिकरण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रिकेश सेन की धर्मपत्नी ऋचा सेन शामिल हुईं। उन्होंने सभी महिलाओं और समाज के लोगों को तीज मिलन समारोह की शुभकामनाएं दीं और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। ऋचा सेन ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए पेड़ लगाकर चारों ओर हरियाली लाने का भी आह्वान किया। दुर्ग जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन और महिला अध्यक्ष कीर्ति देवांगन ने भी इस आयोजन के लिए समाज की महिलाओं और आयोजकों को सराहा। महिला मंडल अध्यक्ष कुंती देवांगन ने तीजा उपवास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संस्कार की शिक्षा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चे पढ़-लिखकर उच्च पदों पर आसीन हैं, जो समाज के लिए गर्व की बात है, लेकिन संस्कार घर परिवार और समाज की पहचान होते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने कर्मा और ददरिया का सामूहिक नृत्य कर भरपूर आनंद लिया।
इस सावन महोत्सव और तीज मिलन समारोह में श्रीमती पिंकी देवांगन, श्रीमती जामुन देवांगन और श्रीमती प्रमिला देवांगन ने जजों की भूमिका निभाई। महिला मंडल रामनगर की संयोजिका श्रीमती पिंकी देवांगन, अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका और ललिता देवांगन, सचिव श्रीमती प्रतिभा देवांगन, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवांगन, एवं सदस्य लता देवांगन, चित्ररेखा देवांगन, मीना देवांगन, राधिका देवांगन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्यक्ष यादराम देवांगन, सचिव गोकुल देवांगन, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार देवांगन, डा. के एल देवांगन, द्वारिका प्रसाद देवांगन, धनेश देवांगन, शिव प्रसाद देवांगन, बिहारी देवांगन, राम अवतार देवांगन, सुनील देवांगन और पुरूषोत्तम देवांगन सहित रामनगर मंडल की देवांगन समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं और सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी देवांगन समाज रामनगर मंडल भिलाई के कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार देवांगन द्वारा प्रदान की गई।









