Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा ने बढ़ाया देश का मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह अभूतपूर्व उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, जिसने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गौरवपूर्ण सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने टीम को सशक्त बनाया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आकांक्षा सत्यवंशी के उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में राज्य सरकार ने ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा की यह सफलता छत्तीसगढ़ की सभी बेटियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह उनकी मेहनत, निष्ठा और संकल्प का परिणाम है, जिसने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।

साय ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल के क्षेत्र में नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ से और भी प्रतिभाएँ निकलें जो देश का नाम विश्व स्तर पर उज्ज्वल करें।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow