Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पुलिस चौकी को बनाया मयखाना, जाम छलकाते आरक्षकों का वीडियो वायरल

पुलिस चौकी को बनाया मयखाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • वीडियो बनाने पर भड़के आरक्षक संतोष राठौर ने युवक से की अभद्रता

  • जान से मारने की धमकी दी

बिलासपुर.

न्यायधानी बिलासपुर में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। अपराधियों में खौफ पैदा करने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, वे ही अब पुलिस चौकी के भीतर नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मोपका पुलिस चौकी का है, जहाँ ड्यूटी के दौरान दो आरक्षकों द्वारा शराब पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में कैद हुई करतूत

जानकारी के मुताबिक, मोपका पुलिस चौकी के एक कमरे को आरक्षकों ने मयखाने में तब्दील कर दिया था। एक युवक जब चौकी के भीतर पहुंचा, तो उसने देखा कि दो आरक्षक वर्दी में ही बैठकर शराब पी रहे हैं। युवक ने तत्काल अपने मोबाइल से इस पूरे वाकये को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चौकी के भीतर किस तरह बेखौफ होकर जाम छलकाए जा रहे थे।

कैमरा देख आपा खो बैठा आरक्षक

जैसे ही आरक्षकों की नजर वीडियो बना रहे युवक पर पड़ी, वे आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां मौजूद आरक्षक संतोष राठौर ने अपना आपा खो दिया। शराब के नशे में आरक्षक ने न केवल युवक के साथ हुज्जतबाजी और गाली-गलौज की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

पुलिस की छवि पर सवाल

इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिलासपुर पुलिस की कार्यशैली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ पुलिस लगातार नशामुक्ति अभियान चलाने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ चौकी के भीतर ही शराब पार्टी चलने से विभाग की छवि धूमिल हुई है। फिलहाल इस मामले में आला अधिकारियों की प्रतिक्रिया और कार्रवाई का इंतजार है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow